कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में नल जल योजना के तहत कई ग्राम पंचायतों में कार्य किया जा रहा है। पानी टंकी निर्माण के साथ-साथ पाइप लाइन भी बिछाने का कार्य हो रहा है। इन कार्यों कार्यरत मजदूर अन्य राज्यों से आकर अपना जीवकोपार्जन कर रहे हैं। पानी टंकी के कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही के कारण एक मजदूर की जान पर बन आई।
जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरबी सिंघिया में निर्माणाधीन पानी टंकी में कार्य करते वक्त आज एक मजदूर तबरेज आलम निवासी ग्राम अररिया बिहार लगभग 30 फीट की ऊंचाई से गिर पड़ा। उसको सिर पर गंभीर चोटें आई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की मदद से घायल को कटघोरा के सामुदातिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहांं उसका उपचार जारी है।
दूसरी तरफ पानी टंकी का निर्माण करा रहे कटघोरा के ठेकदार अनिल अग्रवाल ने इस घटना को एक हादसा करार दिया है और उसका उपचार उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने की बात कही जा रही है। इस हादसे की सबसे बड़ी वजह ठेकेदार की लापरवाही मानी जा रही है।
निर्माण में ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया होती है लेकिन ऐसे कामों में लापरवाही बरतते हुए मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करने से पीछे नहीं हटते।
श्रम विभाग सहित संबंधित विभाग के तकनीकी और मैदानी अधिकारी भी इस तरह के कार्यों की निगरानी व सुरक्षागत नियमों का पालन कराने में उदासीनता बरत रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
