चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
कोरबा/ जैजैपुर । कोरबा-शिक्षा व ब्यवसाय के क्षेत्र में समाज के युवा वर्ग आगे बढ़ रहे हैं उन्हें प्रबुद्ध वर्ग उचित मार्ग दर्शन देकर और आगे बढ़ाएं उक्त उद्गार जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति के द्वारा 26 अगस्त को सद्भावना भवन जैजैपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से ब्यक्त किये।
पूर्व विधायक केशव चन्द्रा ने आगे कहा कि पूर्व में जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारी दिए जिसे वो निभाने में असफल रहे। भरपूर उत्साह, जोश व मेहनत करके समाज को विकास की ओर आगे बढ़ाना है, उन्नत कृषि, शिक्षा, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में संगठित होकर आगे बढ़ेंगे। आज हमारे समाज मे प्रतिभावान लोगो की कमी नही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय डॉ. एन डी आर चन्द्रा ने कहा कि समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए एकजुट होना अत्यंत ही आवश्यक है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चन्द्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकचंद चन्द्रा, छ.ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश राम चन्द्रा, पूर्व नंगर पंचायत अध्यक्ष किरोड़ीमल नंगर हरि किशोर चन्द्रा, पूर्व नंगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर महेंद्र चन्द्रा, संरक्षक के एल चन्द्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष चन्द्रा ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने केंद्रीय अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महासचिव दाऊलाल चन्द्रा, कोषाध्यक्ष कीर्तन लाल चन्द्रा, संयुक्त सचिव मनमोहन चन्द्रा, वरिष्ठ सचिव बरतिया लाल चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माधुरी चन्द्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष जैजैपुर बलराम चन्द्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष द्वय सत्यनारायण चन्द्रा, श्रीमती जानकी चन्द्रा, कौशल किशोर चन्द्रा, जीवन प्रकाश चन्द्रा, डॉ. गिरधर चन्द्रा, राम चरण चन्द्रा, चंद्र प्रकाश चन्द्रा, श्रीमती रेवती चन्द्रा, चन्द्रनाहू युवा समिति के अध्यक्ष गोकुल चन्द्रा, युवा उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश चन्द्रा, चन्द्र नारायण चन्द्रा, जवाहर चन्द्रा, डॉ. प्रसाद चन्द्रा, श्रीमती षष्ठी देवी चन्द्रा, द्रुपद चन्द्रा, मनोज चन्द्रा, रोहित चन्द्रा, जितेंद्र चन्द्रा , राधेश्याम चन्द्रा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध जन व स्वजातीय जन उपस्थित थे। मंच का सफल संचालन घासी राम चन्द्रा गुरुजी ने किया।
कोरबा के स्वजतीयजन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।उपरोक्त की जानकारी महासमिति के संयुक्त सचिव मनमोहन चन्द्रा ने दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677