कोरबा । शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनमोल मोटर्स के संचालक व परिजन में संपत्ति के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। संस्थान में तोड़ फोड़ भी किया गया। पुलिस ने उभय पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार एक पक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 25 अगस्त को दोपहर लगभग 12-1 बजे संजय, पुत्र अर्नव एवं अन्य साथी ने अनमोल मोटर्स में घुस कर कैमरा, टेबल, कुर्सी, कम्प्यूटर एवं युरिया बाल्टी फेंककर तोड़ फोड़ किया और स्टाफ भगाया। सूचना पर संतोष, अनमोल और ड्राइवर साजिद, अभिषेक अनमोल मोटर्स पहुंचे तो संजय अग्रवाल और उसके लोगों ने लाठी, राड, स्टीक से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दी।
इससे पहले उरगा थाना के अंतर्गत पहंदा में भी मारपीट की गई थी। सीएसईबी चौकी में संतोष की रिपोर्ट पर संजय अग्रवाल, अर्नव अग्रवाल एवं उनके अन्य साथी के विरुध्द धारा 115(2), 296, 3(5), 324, 351(2)बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
इसी तरह दूसरे पक्ष से संजय अग्रवाल पिता स्व. गौरीशंकर अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके ऑफिस अनमोल मोटर्स में संतोष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, बोनी अग्रवाल अपने 2 पुत्रों एवं विजय राजपूत, राजेन्द्र राजपूत दो सुपरवाइजर के साथ आकर विवाद करने लगा। गाली गलौच कर मारपीट किया। पुत्र अर्नव अग्रवाल को विजय राजपूत द्वारा मुंह पर जोर-जोर से वार किया गया। संतोष अग्रवाल व सुपरवाइजर ने उसके साथ भी मारपीट की। संजय ने इन लोगों से अपनी जान का खतरा बताया है व 24 अगस्त को उरगा में हुई घटना की जानकारी दी।
संजय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट पर संतोष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, बोनी अग्रवाल, राजेन्द्र राजपूत, विजय राजपूत एवं उनके अन्य साथी के विरुद्ध धारा 115(2), 191(2), 296, 351(2)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
