कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भंवर तालाब घुनघुटटीपारा कांजीपानी के मेंड के नीचे मिली एक अज्ञात महिला के लाश के मामले में बड़ी सफलता मिली है। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी पाली चमनलाल सिंहा के मार्गदर्शन पर दौरान मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही के पहचान कार्यवाही में मृतिका का नाम शकुन्तला रात्रे पति भजोराम रात्रे उम्र 38 वर्ष सा. बांकीमोंगरा शांति नगर क्वा. नं. 100/09 थाना बांकीमोगरा जिला कोरबा के रूप में हुई थी। पुलिस की जांच के दौरान संदेही आरोपी मुकेश कुमार कुर्रे पिता स्व लखनलाल कुर्रे निवासी ग्राम खिसोरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा, को हिरासत में लिया।
पुछताछ करने पर आरोपी मुकेश कुमार कुर्रे ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी-
- मुकेश कुमार कुर्रे पिता स्व. लखन लाल कुर्रे उम्र 39 साल साकिन बनवारी साईड बांकीमोंगरा क्वाटर नंबर 65/3 थाना बांकीमोगरा जिला कोरबा, हा.मु. आसमा सिटी क्वाटर नंबर 123 सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















