एएसपी नेहा ने सब्जी मंडी के व्यापारियों की ली बैठक
कोरबा। कोरबा अंचल में यातयात के बढ़ते दबाव और सडक़ पर पार्किंग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बुधवारी बाजार सब्जी मंडी व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने नो पार्किंग जोन में वाहन पार्किंग न करने की हिदायत दी और कहा कि निर्धारित स्थल पर ही गाडिय़ों को पार्क करे तो नही तो सख्त कार्यवाही होगी।
कोरबा अंचल बुधवारी बाजार क्षेत्र में सडक़ो में हो रही वाहन पार्किंग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने सब्जी मंडी के थोक व्यापारियों की एक बैठक ली। उन्होंने व्यापारियों को वाहनो की पार्किंग के लिए महाराणा प्रताप चौक मैदान और जैन चौक के पास के स्थल का उपयोग करने को कहा।
नेहा वर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि सडक़ आने जाने वालों के लिए न की गाडिय़ां खड़ी करने लिए, इस बात ध्यान रखे कि यातायात बाधित न हो। चेतावनी के इसके बाद भी सडक़ पर गाडिय़ां पार्क हुई तो निश्चित ही सख्त कार्यवाही होगी। बता दें कि सुबह मंडी से सब्जी लेने के लिए आने वालों के द्वारा अपने मालवाहनों को बीच सडक़ तक खड़ा कर दिया जाता है, इसकी वजह से आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है।
इस तरफ जिला पुलिस अधीक्षक का ध्यानाकर्षण कराया गया था जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एएसपी ने यह बैठक ली।
आज मुस्तैद रहा यातायात अमला
निर्देश के बाद आज बुधवारी में बाजार दिवस पर यातायात एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी प्रसाद लहरे मातहतों के साथ तैनात नजर आए। बीच सडक़ तक बड़ी वाहनों को खड़ी कर खरीदारी करने के लिए जाने वालों को चेतावनी देकर हटाया जाता रहा। यहां बेतरतीब खड़ी बाईकों पर भी कार्रवाई की गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
