कोरबा। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार कालोनी की महिलाएं असामाजिक तत्वों की हरकतों से काफी परेशान हैं। इन्होंने राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी के कुछ नाबालिक लडक़ों ने ग्रुप बनाकर राखी के दिन घरों में पत्थरबाजी की जिससे महिलाएं भयभीत हैं।
शाम होते ही क्षेत्र में बदमाश लडक़ों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है और कुछ लडक़े मादक पदार्थो का सेवन भी करते हैं। महिलाओं ने कहा कि हमारा उस क्षेत्र में निकलना मुश्किल हो गया है। लडक़ों के द्वारा राह चलते महिलाओं और लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जाती हैं।
महिलाओं ने इन नाबालिग लडक़ों पर उचित कार्यवाही की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने बताया कि यह लडक़े किसी संगठन से जुड़े हुए हैं इसलिए इन्हें किसी प्रकार का भय नहीं रहता। इन्हें छोडऩे पर ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा महिलाओं की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677