रेलवे साईडिंग के मजदूरों को आधे दिन की मजदूरी, घर चलाना मुश्किल
कोरबा । एनटीपीसी सीपत बिलासपुर के द्वारा संचालित रेल्वे साईडिंग साइलो दीपका में तारपोलिन कव्हरिंग, लेबर की मजदूरी दिवस को बढ़ाये जाने संबंधी ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया है।
ज्ञापन में कलेक्टर को अवगत कराया गया है कि सभी मजदूर एनटीपीसी सीपत बिलासपुर के रेल्वे साईडिंग सैलो दीपका में तारपोलिंग कव्हरिंग का कार्य लगभग 4 वर्षों से ठेकेदार के अंदर कर रहे हैं और लगभग 280 मजदूर कार्यरत हैं। इनको महीने में केवल 15 दिन का हाजरी दिया जाता है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में प्रबंधन को कई बार मौखिक जानकारी दिया जा चुका है। कृष्ण पटेल, मिलन राठौर, श्याम कुमार, जमीर सहित समस्त मजदूरों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उनकी पारिवारिक समस्याओं के मद्देनजर 15 दिन की हाजरी बढ़ा कर 26 हाजरी किया जाए। उपरोक्त मांग को 15 दिवस के अंदर पूरा नहीं कराने पर 16वें दिन एनटीपीसी सीपत रेल्वे को रोका जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन एवं शासन-प्रशासन की होगी।
6 सितंबर शुक्रवार को नेवसा ओव्हरब्रिज के पास सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कटघोरा विधायक, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पाली, थाना प्रभारी हरदीबाजार के अलावा क्षेत्र क्रमांक-8 के जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत कसियाडीह, नेवसा, रेंकी, सिरली के सरपंच को भी सौंपी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
