वृद्ध आश्रम की 98 वर्षीय श्रीमती मेम बाई पटेल ने सर्वमंगला चौकी में फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

कोरबा । अच्छी सोच ही बदलाव और सही दिशा का स्वरूप होता है। कुछ इसी तरह के कार्य का उदाहरण कोरबा जिले में भी देखने को मिला। भारत का हर व्यक्ति आजादी के 77 वे स्वतंत्रता पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास से मना रहा है।


कोरबा पुलिस ने भी अपने अपने थाने एवम् चौकियों में तिरंगा झंडा फहराया जिसमें पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला की चर्चा लोगों में खूब हो रही है।

चर्चा होनी की वजह भी है क्योंकि इस चौकी में एक वृद्धाश्रम में रहने वाली 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती श्रीमती मेम बाई पटेल ने आन बान शान से तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी भी दी।

बुजुर्ग वृद्ध महिला ने कोरबा पुलिस द्वारा दिए गए इस सम्मान को अपने जीवन का सर्वोच्च सम्मान बताया और उन्होंने इसके लिए कोरबा पुलिस को कोटि कोटि बधाई एवम् शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस जवानों ने राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात मिष्ठान का वितरण उपस्थित लोगों को किया गया।