केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर समाज का पर तपका अपना सहयोग दे रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता दीदीयों ने भी अपने सरोकार दिखाए। एसईसीएल स्थित मणिकंचन केंद्र से उनके द्वारा रैली निकाली गई फिर घंटाघर चौक पर उनके द्वारा तिरंगा अभियान को सफल बनाने की शपथ भी ली।
आगामी 15 अगस्त को देश अपनी स्वतंत्रता का 76वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान मनाने का आह्वान किया है,जिसे सफल बनाने को लेकर को हर कोई जुटा हुआ है। इस अभियान को सफल बनाने में कोरबा की सफाई दीदियों ने भी अपनी सहभागिता निभाने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में उनके द्वारा एसईसीएल स्थित मणिकंचन केंद्र से एक रैली निकाली जो लोगों को जागरुक करते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। यहां पर उन्होंने हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की शपथ ली। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा है,कि स्वतत्रता दिवस के दिन अपने घर पर तिरंगा झंडा अवश्य लगावें। यही वजह है,कि इस अभियान को सफल बनाने में हर कोई जी जान से जुटा हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677