कोरबा । श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल कोरबा द्वारा प्रदेश महामंत्री एवं कोरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती तारा सोनी के नेतृत्व में सावन उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.ज्योति श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि समाज सेविका श्रीमती कल्पना मिश्रा भी उपस्थित रहीं।
सावन उत्सव कार्यक्रम में बहुत से सदस्यों ने गायन, नृत्य, श्लोक आदि में हुनर दिखाया,बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्पर्धा में जीत कर श्रीमती तमन्ना सोनी सावन क्वीन चुनी गईं। इस स्पर्धा में प्रथम उपविजेता श्रीमती उषा सोनी व द्वितीय उपविजेता श्रीमती सरिता सोनी रहीं।
कार्यक्रम में जिले की निर्विरोध अध्यक्ष श्रीमती रंजू सोनी, महामंत्री पार्वती सोनी, कोषाध्यक्ष तमन्ना सोनी, सांस्कृतिक मंत्री विनिता सोनी, वरिष्ठ सलाहकार हेमलता सोनी, पुष्पा सोनी, विमला सोनी, सुशीला सोनी, रेणु सोनी, मंजु सोनी, निर्मला सोनी, उषा सोनी, राधा सोनी, बीना सोनी, राजलक्ष्मी, माया सोनी ऋतु सोनी, उजाला सोनी, साक्षी, कांता, जया, सोनू, डिम्पल, ललिता, पुन्नी, मोना, भूमि, चिनाशा, सुमन, प्रीति, प्रीषा, सुनीताराजू, सुनीता, मीरा, सरिता, आरती, पूनम, बलेश्वरी, विनाता, काजल, रक्षा, रूपाली, चंदा, ऋतु, सोनू, ज्योति, करिश्मा, ममता, उमा, शांता, मोनिका, विभा , ज्योति एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
