कोरबा । जिले के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जा रहा है। आज वार्ड क्र.10, 14, 24, 28, 35, 43 एवं 54 में शिविर लगाया गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने आयुक्त नगर निगम, विभागीय अधिकारियों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौर, अध्यक्ष, वार्ड पार्षद सहित अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है जिससे शिविर में आने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविर का उद्देश्य समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।
उन्होंने वार्डवार आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
