कोरबा । शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को कमरे में बंद कर दिया और जब उसे पत्नी ने बाहर निकाला तो विवाद करते हुए फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। ग्राम रतिजा निवासी अंजू बाई पति कृपाल सिंह के साथ पिता चंद्रभवन पोर्ते ने कमरे में बंद कर गाली गलौच किया व टांगी से मारने का प्रयास किया।
21 जुलाई को सुबह 11.30 बजे घर पर थी तब पिता शराब के नशे में आया और जमीन का पेपर रखने की बात पर गालियां दी और बेटी को कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया। अंजू ने अपनी मां सुशीला को बताया तो उसने घर आकर ताला तोडक़र बाहर निकाला। मां-बेटी घर में बैठे थे कि इस दौरान चंद्रभवन आया और गाली-गलौच करते हुए कमरे से बाहर निकालने की बात पर पत्नी सुशीला पर फावड़ा से सिर पर वार कर दिया। अंजू ने 112 की मदद से मां को सीएचसी दीपका में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

