कोरबा । हसदेव बांगो जल विद्युत गृह माचाडोली में कार पर सवार होकर पहुंचे 4 लोग प्लांट के अंदर जाने की जिद करने लगे। मना करने पर सुरक्षा सैनिक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने संबंधित युवकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बांगो जल विद्युत संयंत्र में हेमंत कुमार श्याम 24 वर्ष निवासी पोड़ीबहार कोरबा सुरक्षा सैनिक के पद पर कार्यरत है। 21 जुलाई को वह सुबह 8 से शाम 4 बजे तक प्लांट के मुख्य गेट में तैनात था। दोपहर करीब 2 बजे सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी-04एचके-5665 में सवार होकर पहुंचे 4 व्यक्ति सुरक्षा गार्ड के पास पहुंचे। चारों शराब पीए हुए थे वे लोग प्लांट के अंदर जाने की जिद कर रहे थे तो बिना अनुमति नहीं जाने देने की बात सैनिक ने कही।
साथ ही कहा कि वहां खतरा रहता है। इस बीच सम्राट यादव माचाडोली नामक युवक ने अपनी धौंस दिखाने की कोशिश की। सुरक्षा गार्ड ने अधिकारी शिव चौहान से अनुमति लेने की बात कह कर टेलीफोन से बात कराया लेकिन उन्होंने भी अनुमति नहीं दी तो चारों लोगों को सैनिक ने बाहर जाने के लिए कहा। इनमें से एक ने सैनिक को थप्पड़ मार कर गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग निकले। हेमंत की रिपोर्ट पर बांगो पुलिस ने सम्राट यादव व उसके साथियों के विरूद्ध धारा 296, 3 (5), 115 (2), 351 (3) व 132 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

