छत्तीसगढ़ के हर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिले: श्रम मंत्री
कोरबा। श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को बुधवारी बजार में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 5 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। यह जिले का दूसरा दाल-भात केंद्र है। इस दौरान उन्हांने अतिथियों के साथ स्वयं भी श्रमिकों के बीच जाकर भोजन किया और श्रमिकों से अपील की कि वे इस दाल-भात केंद्र में आकर भोजन अवश्य करें।
श्रम मंत्री ने बताया कि श्रम विभाग से जुड़े कुल तीन मंडल अंतर्गत 72 योजनाएं संचालित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री प्रदान करने की बजाय सीधे उनके खाते में राशि देने की पहल किया है। इससे हितग्राही को सीधा लाभ पहुंचता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ का कोई भी श्रमिक योजनाओं से वंचित न रहे, उन्हें लाभ जरूर मिले। श्रम मंत्री होने के नाते उनकी भी कोशिश है कि कोरबा जिले के सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में जिले के 451 श्रमिक परिवारों को विभागीय योजनांतर्गत लगभग 1 करोड़ 17 लाख की राशि से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में राजीव सिंह, देवन्द्र पाण्डेय, गोपाल मोदी, नवीन पटेल, अशोक चावलानी, सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी एवं श्रमिक और आम नागरिकगण उपस्थित थे।
श्रम मंत्री ने हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया
कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत कमला बाई दास एवं मनीराम यादव को 1-1 लाख का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत सुनीता व बुधवार दास को 1-1 लाख का सहायता राशि का चेक दिया। असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के तहत विनिता केंवट व शिव कुमार आरमो को 20-20 हजार, मिनीमाता महतारी जतन योजना के राखी कंवर, पार्वती चौहान को 20-20 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत कुमारी मनीषा व भगवती को 20-20 हजार का सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677