अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कटघोरा पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट कि या था। कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुमान निवासी सोहेल अली पिता लियाकत अली 31 वर्ष ने वर्ष 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो पोस्ट किया था। ग्राम पूछापारा निवासी जय प्रकाश सारथी पिता देवनारायण सारथी 30 वर्ष द्वारा वर्ष 2023 में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट किया गया था। इन मामलों में एनसीआरबी दिल्ली के द्वारा सायबर टिप लाइन दी गई थी।

जिसके आधार पर कटघोरा पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। दोनों अरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। गिरफ्तारी में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उपनिरीक्षक शिव कुमार कोसरिया, एएसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक अजय खुटले, महेंद्र चन्द्रा का योगदान रहा।