कोरबा। चंद्रनाहू महासमिति का चुनाव शनिवार को चन्द्रा भवन स्टेशन रोड, जैजैपुर में संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर प्रसाद चन्द्रा एवं सहयोगी अधिवक्ता उदय कुमार वर्मा, सनत चन्द्रा ने घोषणा की। निर्वाचित पदाधिकारियों में कोरबा जिले के मनमोहन चन्द्रा सह सचिव चुने गये।
इसी तरह अध्यक्ष आशुतोष चन्द्रा, उपाध्यक्ष बरतिया राम चन्द्रा, कोषाध्यक्ष कीर्तन राम चन्द्रा, सचिव दाऊ लाल चन्द्रा का निर्वाचन हुआ है। केन्द्रीय सदस्य के रूप में लखनलाल चन्द्रा, नानू राम चन्द्रा, सालिक राम चन्द्रा, राधेलाल चन्द्रा, गोरेलाल, पुरोहित कुमार, पुष्पा, दिलीप, किरोड़ीमल, पीताम्बर चन्द्रा, करुणा चन्द्रा का निर्वाचन हुआ है।
कोरबा जिले के युवा तुर्क मनमोहन चन्द्रा को चन्द्रनाहू महासमिति का सह सचिव निर्वाचित होने पर कमलेश चन्द्रा, बद्री प्रसाद चन्द्रा, अमृतलाल चन्द्रा, कीर्ति चन्द्रा, जीवन प्रकाश चन्द्रा, भुनेश चन्द्रा, बाबूलाल चन्द्रा, दु्रपद चन्द्रा, युवराज चन्द्रा, आनंद राम चन्द्रा, श्रीमती लेखिका चन्द्रा, हेमंत चन्द्रा, योगेश चन्द्रा, टीपी चन्द्रा, तेजराम चन्द्रा, धनीराम चन्द्रा, रामचरण चन्द्रा, धनंजय चन्द्रा, देवकुमार चन्द्रा, साहेबलाल चन्द्रा, छतराम चन्द्रा, अमर चन्द्रा आदि ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677