रायपुर । कोयला घोटाले को लेकर जेल में बंद आरोपी लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवशंकर नाग, सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन सभी को प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया जाने वाला है। ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पेश करने के लिए आवेदन दिया था। जिसे कोर्ट ने विशेण कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में पेश होने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
बता दें, कुछ दिन पहले निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू और राज्य सरकार की अफसर रही सौम्या चौरसिया को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक अब 18 जून तक रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल में रहना पड़ेगा।
शराब घोटाला : यूपी STF के आवेदन पर सुनवाई
प्रदेश के दूसरे बड़े घोटाले शराब कांड में आरोपी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लो, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को भी विशेष कोर्ट में पेश किया गया था। इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यूपी एसटीएफ ने आवेदन लगाया था। यूपी एसटीएफ के आवेदन पर भी आज विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन इस बाबत कोई फैसला नहीं हो पाया। अब इस मामले में 10 जून को फिर से सुनवाई हुई थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

