ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 1 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार…

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते 30 मई की रात कोनी क्षेत्र में हुई थी। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गतौरी स्थित ग्लोरी फैमिली ढाबा के संचालक पर यह हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक लवकेश भोसले पर चार युवकों ने हमला किया था। पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी आयुष काले को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियो की तलाश जारी।