35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे, SIT आज कोर्ट में करेगी पेश
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी जनता दल-सेक्युलर (JDS) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गुरुवार देर रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही SIT ने गिरफ्तार कर लिया। वह 35 दिन बाद जर्मनी से भारत लौटे हैं। प्रज्वल को सीआईडी दफ्तर लाया गया है, जहां उसे रात भर रखा गया। आज, शुक्रवार को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां SIT उनकी रिमांड की मांग करेगी।
साथ ही फोरेंसिक टीम उसका ऑडियो सैंपल लेगी, ताकि पता लगाया जा सके वायरल वीडियो में आ रही आवाज प्रज्वल की है या किसी और की है।
बेंगलुरू लौटने से पहले प्रज्वल ने एक विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे गुरुवार (30 मई) को खारिज कर दी गई। इस बीच पुलिस ने प्रज्वल के घर की तलाशी ली, कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं।
प्रज्जवल के खिलाफ 3 केस
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 केस दर्ज हैं। वह 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से अपनी पार्टी से उम्मीदवार हैं। जेडीएस कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी है। 33 वर्षीय रेवन्ना ने 2019 में यह सीट जीती थी। उसे जेडीएस से जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंड किया गया था।
माता-पिता से माफी मांगता हूं…
आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार, 27 मई को वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं… मैं अवसाद में था। मैं 31 मई को (पुलिस टीम के सामने) पेश होऊंगा। मैं अपनी पूरी क्षमता से सहयोग करूंगा। मेरे पास भगवान का आशीर्वाद है। मुझे अदालत पर भरोसा है।। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।
दादा पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने दी थी चेतावनी
प्रज्वल का वीडियो संदेश उनके दादा और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा की ‘चेतावनी’ के बाद आया। पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने प्रज्वल को भारत लौटने और सरेंडर करने और अपने परिवार के गुस्से का सामना करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो अकेला छोड़ देंगे। अगर थोड़ी भी मेरी इज्जत है तो तुरंत लौट आना चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

