कोरबा: तेज धूप के साथ नवतपा का तेवर लगातार तेज होते जा रहा है। सूर्य की तेज किरणे झुलसा रही हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार होने की वजह से कूलर व ऐसी भी राहत देने में असफल हैं।
नवतपा के साथ ही गर्मी अपने चरर्मोत्कर्ष पर पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप लोगाें के लिए असहनीय हो गया है। तेज धूप के साथ लू का असर शुरू हो चुका है। दोपहर के समय लोग लंबी यात्राएं करने से परहेज कर रहे हैं। पानी में लोगों के प्राण बस गए है। बाजार में शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। सुर्यास्त होने के बाद भी वातावरण में तापमान का एहसास जारी है।
मंगलवार की सुबह से धूप तेज हो गया। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर बना रहा। नवतपा में तापमान से निजात पाने के लिए लोग तरह तरह की जतन कर रहे है। धूप का असर इतना तेज है कि सूर्योदय के बाद गर्मी का असर भारी पड़ने लगता है। दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। सरकारी व निजी कार्यालयों में अन्य मौसमों की अपेक्षा कामकाज प्रभावित है।
सड़कों में शाम होने के बाद ही चहल पहल बढ़ती है। भीषण गर्मी का असर भूमिगत जल स्त्रोत में भी देखा जा रहा है। तालाब, कुंआं नदी सूखने के कगार पर आ गए हैं। पेयजल की संकट से भी कई स्थानों में लोगाें को जूझना पड़ रहा। धूप के कारण लू का असर भी तेज हो गया। धूप अधिक समय तक रहने से शरीर में पानी की कमी के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को तेज धूप में घर बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।लोगों का अब बेसब्री मानसून का इंतजार होने लगा है। मौसम की जानकारों की माने जून माह के पहले पखवाड़े मानसून के दस्तक की संभावना है। किसानों ने मानसून आगमन से पहले की जाने वाली खेती की तैयारी शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677