सक्ती : जिले के डभरा नगर के युवा सुमित चंद्रम का भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ हैं। इस पद पर पहुंचने वाले सुमित क्षेत्र के प्रथम युवक हैं। भारतीय नौसेना अकादमी, केरल में उन्हें दीक्षांत समारोह में चीफ़ ऑफ़ द नेवल स्टाफ रीलींग ट्राफी प्रदान किया गया और पुणे में पोस्टिंग दिया गया है।
लेफ्टिनेंट सुमित चंद्रम डभरा निवासी स्व. देवनारायण एवं उषा चंद्रम के पुत्र हैं। सुमित के पिता स्व देवनारायण चन्द्रा का सपना था कि अपने बेटे को देश सेवा मे भेजे। उन्ही के सपने को साकार करते हुए आज सुमित ने इस मुकाम को हासिल किया है।
दीक्षांत समारोह में एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने इन्हे पोस्टिंग लेटर प्रदान किया है। जिससे आज देश, राज्य, जिला के साथ-साथ समाज भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके परिवार के चार सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। बता दे कि पूरे भारत मे जलसेना में लेफ्टिनेंट के लिए कुल 20 लोगों का चयन हुआ।
सुमित चंद्रम बचपन से ही होनहार था। सुमित ने कक्षा 6वी से ही सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद NDA में चयन पश्चात INA, एजीमाला, केरल में 4 वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर डभरा नगरवासियों ने सुमित चन्द्रम और उनके परिवार को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई और शुभकामनाएं दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677