रायगढ़ : चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज केलो नदी रपटा पुलिया के पास एक बालिका का मिला शव। बालिका के शव की शिनाख्त हो गई है। मृत बालिका निगम कर्मी नीरज सिंह की बेटी है। नीरज सिंह एवं उनकी पत्नी इलाज कराने मुंबई गए है।
रायगढ़ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार 26 मई की सुबह केलो नदी में खर्राघाट के पास एक अज्ञात बालिका की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि करीब 12-13 साल की नाबालिग बालिका की लाश पानी में डूबी हुई मिली है।
मृत बालिका के नीले रंग का टी शर्ट जिसमें St PAUL’S HIGH SCHOOL PATNA लिखा हुआ है, गले में लाल धागा में दुर्गा माँ का लाकेट है, बायें हाथ की उँगली में अंगूठी पहनी है तथा बायें पैर में कालाधागा बंधा है और दाहिने हाथ में अतिरिक्त एक छोटी उँगली है। दाहिने हाथ की गदेली में लाल स्याही से फूल जैसा बना हुआ है।
मृतिका की पहचान हो चुकी है , मृत बालिका निगम कर्मी नीरज सिंह की पुत्री है। नीरज सिंह एवं उनकी पत्नी इलाज कराने के लिए मुंबई गए हैं।
मृत बालिका आज सुबह अपने सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक में निकली थी। लेकिन वह कैसे केलो नदी रपटा पुल के पास पहुंची और कैसे हुई उसकी मौत हुई, इसका जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जांच उपरांत ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677