दंतेवाड़ा । बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। दो नक्सली का शव लेकर जंगल से फोर्स निकल चुकी है। साथ ही कई नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गई है। रेकावाया के जंगल में आठ सौ जवानों के द्वारा ऑपरेशन सूर्य शक्ति पॉइंट फाइव चलाया जा रहा रहा था। इससे पहले टेकामेटा में दस नक्सली मारे गए थे। घटना स्थल से एक नग AK 47 समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद होने की सूचना हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से डीआरजी और एसटीएफ के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सुबह नारायणपुर में फोर्स के साथ मुठभेड़ हो गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















