नई दिल्ली । 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान हुआ।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक 62.31 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
इस चरण में एक हजार 717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान है। वहीं उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग है। इसी तरह तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, एमपी की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार व जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान है।
इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान हुआ।
पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं।
बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान हो रहा है। वहीं यूपी बिहार में गति सुस्त है। जानिए शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत मतदान हो चुका है।
शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान (प्रतिशत में)
आंध्रप्रदेश 68.4
उत्तर प्रदेश 56.35
ओडिशा 62.96
जम्मू कश्मीर 35.75
झारखंड 63.14
तेलंगाना 61.16
पश्चिम बंगाल 75.66
बिहार 54.14
मध्यप्रदेश 68.01
महाराष्ट्र 52.49
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677