
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को जवानों को नक्सली मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां जवानों ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इन सभी नक्सली पर 31 लाख का इनाम था, मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है।
यह मुठभेड़ तक़रीबन 12 घंटे तक चली, जिसमें दो जवान भी घायल हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों से सूचना मिली कि, पीडिया के जंगलो में नक्सली भारी मात्रा में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही इन 6 टीमों के जवानों को पीडिया रवाना कर दिया गया। जहां नक्सलियों के बड़े नेता मौजूद थे, जिसके बाद दोनों तरफ जमकर गोलीबारी हुई।
इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों पर 31 लाख का इनाम था। फिलहाल सभी शिनाख्त हो चुकी है।
जंगल में सर्चिंग तेज
नक्सलियों को ढूंढने के लिए सुरक्षाबलों ने जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी है। जहां पूरे इलाके में सर्चिंग के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने अपने मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिए हैं।
हाल ही कांकेर में मुठभेड़ हुई थी जिसमें 29 नक्सली मारे गए थे। वहीं दूसरी ओर सीएम विष्णुदेव साय सरकार भी कह चुकी है कि, नक्सली सरेंडर कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677