कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को अपने कक्ष में स्वर्गीय राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा। कलेक्टर ने राहुल को नियुक्ति पर बधाई देते हुए शासकीय दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
स्वर्गीय रविन्द्र कुमार जायसवाल तहसील कार्यालय दर्री में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। शासकीय सेवा के दौरान 30 मई 2026 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनके आश्रित परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के नियमों एवं निर्देशों के तहत अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई।
विभागीय छानबीन और चयन समिति की अनुशंसा के बाद राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी प्रशिक्षण के लिए योग्य पाया गया। इसके आधार पर उन्हें पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
नियुक्ति आदेश के अनुसार राहुल कुमार जायसवाल को नियमानुसार पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद शासन के निर्देशों के अनुरूप पटवारी पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















