जशपुर में 4 दोस्तों ने 3 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप किया। इनमें 2 लड़कियां सगी बहने हैं। लड़कियों को आरोपी घुमाने का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद बेहोश कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें 2 नाबालिग हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी सुनील अजगले (35), अभिषेक अजगले (22) और एक नाबालिग आपस में दोस्त हैं। तीनों आरोपियों की लड़कियों से पहले से ही जान-पहचान थी। वे लड़कियों को अपनी कार में बैठाकर किलकिला मंदिर ले गए।

मैनपाट के जंगल में ले जाकर किया रेप
किलकिला मंदिर से कापू होते हुए वे लड़कियों को मैनपाट की ओर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर लड़कियों को पिला दी। जब लड़कियां बेहोशी की हालत में आई तो आरोपी उन्हें मैनपाट के जंगल में ले गए और वहां रेप किया।
दोस्त से मदद मांगी, तो उसने भी किया रेप
इसके बाद तीनों लड़कियों को आरोपी पत्थलगांव बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकले। वहां से एक लड़की ने अपने एक नाबालिग दोस्त को कॉल किया। उसे जानकारी देकर मदद मांगी। आरोप है कि नाबालिग दोस्त भी उस लड़की को अपने साथ जशपुर के मिलन लॉज में ले गया और वहां रेप किया।

लॉज के कमरे में संदिग्ध हालत में मिले दोनों
इस दौरान दोनों लड़कियां बस स्टैंड पर ही थीं। काफी देर इंतजार के बाद भी जब बहन नहीं लौटी तो दोनों लड़कियों ने घर वालों को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव पुलिस से मदद मांगी और लड़की की तलाश शुरू की। लॉज के कमरे में दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















