कोरबा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर चेंबर भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन विस्तार कार्य की आधारशिला रखी गई। उद्योग मंत्री ने निर्माण कार्य करीब चार महीने में पूरा करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि और महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहे। भूमिपूजन के बाद भवन विस्तार को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे और इसे व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण बताया।
चेंबर अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि प्रथम तल का निर्माण सभी वर्गों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें व्यापारियों का सहयोग रहेगा और यह व्यापारी एकता का प्रतीक बनेगा। पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।
गोपाल मोदी ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारियों को ठहरने के लिए अक्सर महंगे कमरे लेने पड़ते हैं। चेंबर भवन के प्रथम तल के निर्माण से उन्हें यहां बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। महापौर संजू देवी राजपूत ने शहर में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए जारी टेंडर और विभिन्न क्षेत्रों में शुरू हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि चेंबर भवन के प्रथम तल का निर्माण लगभग चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। भवन विस्तार से व्यापारियों और अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में आरपी तिवारी, राजेंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, प्रकाश जैन, नरेंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश रमानी, राहुल मोदी, राजेश बगड़िया, अशोक अग्रवाल, मनीष मनमानी, मो. अमीन पारेख, विशाल जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश चंद्र जैन, अशोक चावलानी, डॉ. राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
