संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य: गोपाल मोदी

कोरबा।भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की ओर से संविधान गौरव दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित रहे। जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप में संविधान के महत्व और नागरिकों के दायित्वों पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को पहले एक भारतीय नागरिक के रूप में संविधान का सम्मान और पालन करना चाहिए। संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा, निष्ठा और सम्मान रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

मुख्य वक्ता अखिलेश पांडेय ने संविधान को नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए कहा कि इसमें समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा सहित सामाजिक और आर्थिक अधिकारों का प्रावधान किया गया है। संविधान में केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारों और दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा नारी वंदन से जुड़ी पहलों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, मीना शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, अजय कंवर, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, अविनाश दुबे, सरजू अजय, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, अंजना सिंह, बीडी शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।