कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम), कोरबा पूर्व में संविधान दिवस के अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन कराया और संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, जीपी भगत सहित विद्युत गृह के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
