कोरबा। पंडित मुकुटधर पांडेय संगीत प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नवंबर माह के विशेष संगीतमय कार्यक्रम ‘सुर-मधुर’ में प्रतिभाशाली कथक कलाकार पार्वथम योधा को सम्मानित किया गया। उनकी कला प्रतिभा और कथक के प्रति समर्पण एवं निरंतर साधना की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत, दीपावली गीत, भाई दूज गीत, छठ पूजा गीत एवं बाल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में तबला वादक तालमणि गुरु मोरध्वज वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही।
कथक कलाकार पार्वथम योधा के सम्मानित होने पर उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल रहा।
आयोजन में समिति के संरक्षकगण, पदाधिकारी, कलाकार एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
