कोरबा।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेजी कुजूर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. डेजी कुजूर ने संविधान में निहित संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।
संविधान का सम्मान करना और उसमें निहित आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक दिव्या पटेल, पूजा सिंह, अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी, मानस सिंह सकरवार, पूनम साहू, सुदीप्ता कुंडू, आसिया खान, मधु यादव, अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी सुमित कुमार सिंह, कर्मचारी श्याम सुंदर साहू, लकीश सिंह कंवर, खुशबू रजवाड़े, कमला देवी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
