कोरबा। जिले के खेल प्रेमियों के लिए उत्साह का अवसर है। कटघोरा के मेला ग्राउंड में 23 एवं 24 नवंबर को 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा जिला बेसबॉल संघ द्वारा छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पुरुष एवं महिला बेसबॉल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ गरिमामय समारोह के बीच होगा।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक एवं कोरबा जिला बेसबॉल संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अक्षय दुबे, स्वरूप चौधरी, संजय शर्मा, डॉ. पवन सिंह, डॉ. हरि दिवाकर, डॉ. गोपाल बन गोस्वामी एवं श्याम सुंदर कश्यप आमंत्रित किए गए हैं।
दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में बेसबॉल खेल को बढ़ावा देना, नई खेल प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धा का मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना है। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बेसबॉल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
