रिक्त पदों की जानकारी 25 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील
कोरबा।रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विभिन्न संस्थानों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 दिसंबर 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से आयोजित इस मेले में विभिन्न संस्थानों के रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी दीपेश भारती ने बताया कि जिन नियोजकों और संस्थानों को रोजगार मेले के माध्यम से अपने यहां रिक्त पदों पर भर्ती करनी है, वे उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में 25 नवंबर 2026 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के ई-मेल empexchangekorba@gmail.com पर भेज सकते हैं।
नियोजक इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी इच्छुक नियोजकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि उनके संस्थानों की रिक्तियों को संभाग स्तरीय रोजगार मेले में शामिल किया जा सके और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
