टीएस सिंहदेव के जन्मदिन और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के जन्मदिन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। एमपी नगर स्थित एक निजी ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में संगठन के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग दुर्घटनाओं में घायल मरीजों, एनीमिया से पीड़ित लोगों और प्रसव संबंधी जटिलताओं के मामलों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगा। इस संबंध में ब्लड बैंक प्रबंधन से जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया।

शिविर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता अमर जायसवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।