86 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए प्रमाण पत्र

कोरबा। राज्य पुरस्कार जांच शिविर-2025 में सफल रहे कोरबा जिले के 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 29 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

समारोह में कोरबा जिले के स्काउट ओम सोनी, रोवर दुर्गेश कुमार केवट, गाइड रितुरानी मोदी और रेंजर सुप्रिया साहू ने राज्यपाल रमेन डेका के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त किए। जिले के प्रतिभागियों का नेतृत्व एएलटी गाइड कैप्टन पूर्णिमा भट्टाचार्य ने किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और लीडर्स को भी अलंकृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन राज्य सचिव अमित क्षत्रिय ने किया।