मासूम को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा कोरबा, प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में रविवार को कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शहर में शोकसभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मासूम को श्रद्धांजलि देने और उसके लिए न्याय की मांग को लेकर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की।

कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन से हुई। यहां एकत्रित पत्रकारों और नागरिकों ने हाथों में कैंडल तथा न्याय की मांग से संबंधित तख्तियां लेकर ट्रांसपोर्टनगर चौक तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान मासूम को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
शोकसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि ऐसे गंभीर अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो और अपराध करने वालों को कड़ा संदेश मिले।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में शोक और आक्रोश का माहौल नजर आया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर मासूम को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया।

पत्रकारों के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि हुए शामिल
कैंडल मार्च में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ सदस्य सुभाष अग्रवाल, दीपक कुमार जैन, नरेंद्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार, दीपक साहू, महिला पत्रकार रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, निर्मला राठौर और आशा ठाकुर सहित प्रेस क्लब के सदस्य शामिल हुए।

नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा प्रेस क्लब से अजय धनोदिया, कुसमुंडा से पत्रकार ओम गभेल और सतपाल सिंह, बरपाली पत्रकार संघ से संजीव शर्मा, वीरेंद्र और लखन गोस्वामी भी उपस्थित रहे। आईएमए कोरबा से डॉ. अजय स्वर्णकार, श्रमिक नेता केदारनाथ अग्रवाल, अग्रवाल समाज से बजरंग अग्रवाल, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खेमलाल साहू और उपाध्यक्ष श्याम साहू, बिलासपुर संभाग साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, सतलाल चौहान, यादव समाज की रानी यादव, सर्व यादव समाज से शांत यादव, अनिता यादव और गीता यादव ने भी सहभागिता की।

इसके अलावा यूथ मुस्लिम कमेटी से आसिफ मिर्जा बेग और मोहम्मद फिरोज, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूज्य सिंधी पंचायत से कन्हैयालाल पंजवानी, प्रेमचंद रामचंदानी, संतोष वाधवानी और प्रेमचंद रेलवानी, गुप्ता समाज से राजेश गुप्ता और नंद कुमार गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कोरबा इकाई से परसराम सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

गौसे आजम कमेटी से मोहम्मद रहीस, छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे, फेडरेशन क्लब के कोषाध्यक्ष रामकपूर कुर्रे, छत्तीसगढ़ प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक जगदीश प्रसाद खरे, छत्तीसगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिराम पटेल, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक दुर्गेश चतुर्वेदी, साहित्य समिति के संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी और सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा तथा जेसीज से इंजीनियर राज अग्रवाल भी मौजूद रहे।

सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव, वरिष्ठ नागरिक संघ के जिलाध्यक्ष गणेश दास महंत और उनकी टीम के साथ विनोद कुमार यादव, नानकराम बनाज, नितिन गुप्ता और नितेश डालमिया सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने कैंडल मार्च में शामिल होकर मासूम को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग का समर्थन किया।