केएन कॉलेज के प्रो.रामकुमार श्रीवास और मनीष कुमार पटेल का हुआ चयन

कोरबा।कमला नेहरू महाविद्यालय (केएन कॉलेज), कोरबा के दो सहायक प्राध्यापकों प्रो. रामकुमार श्रीवास और मनीष कुमार पटेल का भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित केंद्रीय अध्ययन मंडल में चयन हुआ है। उनकी नियुक्ति कुलाधिपति द्वारा तीन वर्ष के लिए की गई है। इस संबंध में राजपत्र में भी प्रकाशन किया गया है।

केंद्रीय अध्ययन मंडल में चयन के बाद दोनों प्राध्यापक अपने संबंधित विषयों में अनुभव और शिक्षकीय ज्ञान के माध्यम से उच्च शिक्षा के विकास में योगदान देंगे। उनके मनोनयन को महाविद्यालय के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।

दोनों प्राध्यापकों के चयन पर कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों प्राध्यापक अपनी विशेषज्ञता और अनुभव से उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।