कोरबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में लिपिक वर्ग-3 के पद पर पदस्थ मानिकलाल डिक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए कार्य के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की गई।
‘स्वास्थ्य केंद्र मेरे लिए परिवार जैसा रहा’
विदाई समारोह में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. सराफ ने मानिकलाल डिक्सेना की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि डिक्सेना ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।
इस मौके पर मानिकलाल डिक्सेना ने अपने भाव साझा करते हुए कहा, “मैंने अपने जीवन के 27 साल इस स्वास्थ्य केंद्र को दिए हैं। यह मेरे लिए सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि परिवार था।” उनके इस वक्तव्य ने समारोह को भावुक बना दिया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। लंबे समय तक संस्थान को अपनी सेवाएं देने वाले डिक्सेना को सहकर्मियों ने आत्मीय माहौल में विदाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















