कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल से मुलाकात कर उनका स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान संघ की ओर से कटघोरा में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी गई। विधायक ने मांग पर विचार करने और वितरकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान अखबार वितरकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे संगठन के सदस्यों को सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।
बबलू यादव को मेडल देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान संघ के कटघोरा इकाई अध्यक्ष बबलू यादव को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, विपेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मी राठौर, जय कुमार नेताम, हरदीबाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया यादव सहित विजय दास, विशेषर प्रसाद साहू, रौशन दास, गौरव गुप्ता, मनमोहन यादव, विनय डिक्सेना, प्रिंस यादव, राज कुमार पटेल, दुर्गा, शैलेन्द्र कुमार, बॉबी गुप्ता, प्रदीप यादव, अरविंद साहू और शत्रुहन पटेल उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सामुदायिक भवन की मांग पर सकारात्मक पहल होने से अखबार वितरकों को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















