सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया लीनेस क्लब ने

कोरबा।ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के अंतर्गत कोरबा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चार्टर लीनेस रश्मि अग्रवाल, रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर शबाना नाज की आधिकारिक यात्रा गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में कोरबा के विभिन्न लीनेस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। रेखा केंवट ने प्रार्थना तथा सुमन श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कोरबा क्लब की अध्यक्ष लीनेस सविता पाठक सहित माधुरी सिंह, हरितिमा, रेखा केंवट एवं हेमा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सेवा गतिविधियों की हुई समीक्षा
डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल एवं रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल ने विभिन्न क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान क्लब की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और आगामी सेवा कार्यों को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को निरंतर विस्तार देने और जरूरतमंदों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी क्लबों के अध्यक्षों ने मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में संरक्षिका चित्रलेखा चंदेल, उषा अरोरा, रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल, एरिया ऑफिसर गीता श्रीवास, एरिया ऑफिसर सुमन श्रीवास्तव सहित चारों क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ममता रानी वासन एवं अनीमा प्रसाद ने किया। समारोह के माध्यम से लीनेस क्लब के सदस्यों ने सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।