कठिन चयन प्रक्रिया पार कर एआईटीएससी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, कमला नेहरू कॉलेज में हुआ स्वागत
कोरबा। कमला नेहरू कॉलेज के एनसीसी कैडेट राहुल विश्वकर्मा ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप (एआईटीएससी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। 1 से 11 सितंबर तक आयोजित कैंप में देशभर से पहुंचे कैडेट्स के बीच राहुल ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया।
कैंप से लौटने के बाद राहुल ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर से मुलाकात की। प्राचार्य ने उनका स्वागत करते हुए उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर कॉलेज की एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट अनिता यादव मौजूद रहीं।
कमला नेहरू कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र राहुल ने थल सैनिक कैंप तक पहुंचने के लिए चयन के कई कठिन चरण पार किए। उन्होंने 1 छत्तीसगढ़ बटालियन कोरबा की चयन प्रक्रिया में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके बाद यूनिट-बटालियन स्तर, कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप, इंटर बटालियन कैंप, इंटर ग्रुप कॉम्पिटिशन, ग्रुप कैंप, प्री-टीएससी कैंप और अंततः फाइनल थल सैनिक कैंप तक चयन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
प्रशिक्षण और चयन के दौरान राहुल ने अनुशासन, साहस और सैन्य कौशल का परिचय देते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने कहा कि राहुल की सफलता कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक है।
राहुल की उपलब्धि पर उनके पिता राजेश कुमार और मां रमा विश्वकर्मा ने भी खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















