मालती किन्नर के निधन के बाद बढ़ी तनातनी; स्थानीय किन्नरों ने एसपी से मिलकर जम्मू से आए किन्नरों को वापस भेजने की मांग की
कोरबा। किन्नर समाज की पूर्व मुखिया मालती किन्नर के निधन के बाद उनकी गुरु गद्दी को लेकर विवाद गहरा गया है। जम्मू से आए किन्नरों के गद्दी पर दावा करने की बात सामने आने के बाद स्थानीय किन्नर समाज ने इसका विरोध किया है। मामले को लेकर रायगढ़ की पूर्व महापौर मधु किन्नर के नेतृत्व में किन्नरों का समूह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायत सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।
स्थानीय किन्नरों का आरोप है कि मालती किन्नर के निधन के बाद खाली हुई गुरु गद्दी पर जम्मू से आए किन्नर अपना अधिकार जताने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय परंपरा और समाज के आंतरिक नियमों के अनुसार बाहरी लोगों को गद्दी पर बैठने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
एसपी से हस्तक्षेप की मांग
मामले को लेकर दर्जनों किन्नर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जम्मू से आए किन्नरों को वापस भेजने की मांग की, ताकि विवाद बढ़ने से रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस को दी गई शिकायत में स्थानीय किन्नर समाज ने मामले में हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान कराने का आग्रह किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के दावों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















