कोरबा। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए अस्थाई पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन एलएसडीए मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन के बाद प्राप्त पावती सहित आवश्यक दस्तावेज कलेक्टर कार्यालय कोरबा की लाइसेंस शाखा में जमा कराना अनिवार्य होगा। आवेदकों को आवेदन के साथ साइट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र, स्वयं का पासपोर्ट आकार का दो नग रंगीन फोटो तथा फोटोयुक्त परिचय पत्र सहित दस्तावेजों की तीन प्रतियां जमा करनी होंगी।
600 रुपये का चालान अनिवार्य
अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 600 रुपये का चालान निर्धारित शीर्ष 0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60- अन्य प्राप्तियां, 103- विस्फोटक पदार्थों के लिए जमा करना होगा। चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक आवेदकों से समय-सीमा का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने कहा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















