राज्यपाल रमन डेका ने पांच शिक्षकों व प्राचार्य चंद्रमोहन पाण्डेय को किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिली विशेष पहचान
कोरबा। शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर के वसंत विहार स्थित डीएवी विद्यालय परिसर में ‘द्रोणाचार्य संगम 2026’ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका ने एसईसीएल द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ के नौ डीएवी विद्यालयों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएवी कुसमुंडा के शिक्षकों ने भी अपनी उपलब्धियों से विद्यालय और एसईसीएल का गौरव बढ़ाया।




डीएवी संस्था आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति के साथ विद्यार्थियों में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए जानी जाती है। गुरु सत्कार की वैदिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस समारोह में एसईसीएल द्वारा संचालित कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, छाल, पाण्डवपारा, चिरमिरी, विश्रामपुर, बिलासपुर और भटगांव के डीएवी विद्यालयों के 700 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता की।
डीएवी कुसमुंडा के पांच शिक्षक सम्मानित
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमन डेका ने विशिष्ट उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीएवी कुसमुंडा के मोहम्मद मुकिद, शंकर कुमार टिकादार, शीतल कौर, मरीना सुषमा सुल्तान और नाहिद परवीन को सम्मानित किया।
शिक्षकों की उपलब्धियों को समारोह में विशेष रूप से सराहा गया।
विद्यालय के सफल संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए हलधर प्रसाद पाण्डेय एवं दीपक स्वाइन को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
नवाचार के लिए प्राचार्य का विशेष सम्मान
डीएवी कुसमुंडा में आधुनिक तकनीकों, नवाचार एवं प्रगतिशील शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य चंद्रमोहन पाण्डेय को भी राज्यपाल रमन डेका द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया। विद्यालय संचालन में उनके नेतृत्व और नवाचार आधारित प्रयासों की सराहना की गई।
द्रोणाचार्य संगम 2026 में डीएवी कुसमुंडा के शिक्षकों एवं प्राचार्य को मिले सम्मान को विद्यालय परिवार ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर एसईसीएल द्वारा संचालित डीएवी विद्यालयों की शैक्षणिक उपलब्धियों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए डीएवी कुसमुंडा परिवार को बधाई दी गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















