ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

छठवीं जिला ताइक्वांडो एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता सम्पन्न, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

कोरबा। सिटी सेंटर मॉल स्थित लेवल अप एमएमए अकादमी में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ कोरबा द्वारा छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में क्योरुगी और पुमसे दोनों विधाओं में खिलाड़ियों ने मुकाबले किए। यह प्रतियोगिता जिला चैम्पियनशिप के साथ आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन परीक्षण के रूप में भी आयोजित की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नितिश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक कोरबा आस्था शर्मा एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

प्रतियोगिता की तकनीकी गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से बाहरी पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

क्योरुगी में इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण
क्योरुगी में आराध्या कश्यप, शिवम पी. थोराट, कुंदन पी., शौर्य कुंडू, रिया यादव, कनिष्का गोयल, आद्विक श्रीवास, मुद्रा श्रीवास्तव, मानस पटरे, तनिषा मजूमदार, सबीके आलम, वान्या राठौर, अक्षत साहू, शीखा प्रजापति, दिव्यांशु श्रीवास, आराध्या शर्मा, वंदना रात्रे, श्रेया नायर, निष्ठा प्रजापति, तनुश यादव, वीर भद्र पैकरा, अंश कुमार पटरे, अगस्त्य शर्मा, दीपेंद्र चौधरी, मोक्ष चंद्रा, वर्षा साहू, एकता श्रीवास, सुमित चौहान, एकता पटेल, नव्या सचदेवा, अवनी शर्मा, राशि सिंह, भूमिका जगत, आर्या गौरी सिंह, योगिता करश, यश कुमार प्रजापति, गुंजन देवांगन, आदित्य सारथी, अनीश कुमार खरे, देवराज गोगोई, साई प्रकाश जेना, ओम साहू, अभिजीत डहरिया, अनय अग्रवाल, पंक्ति अग्रवाल एवं आर्यमान कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

रजत और कांस्य पदक विजेता
रजत पदक प्रिया गेंडले, दिव्यांशु सिंह, आशीष गेडले, जितेश सिंह, आकांक्षा भगत, सृष्टि गुप्ता, श्रेया सिंह, पहल अग्रवाल, अनिरुद्ध सिंह, नयन साहू, पी. हर्ष कृष्णा, रिशिका पी. नायर, अंश पटरे, आइज़ा फातिमा, राजवर्धन सिंह, प्रणवी झा, मीनल श्याम, सौम्या अग्रवाल, आद्विक गोयल, अंशिका श्रीवास, दक्ष टांडेय, तान्वी मनहर एवं पविथ शर्मा ने जीता।

कांस्य पदक आराध्या वर्मा, सयेशा पारीक, अर्चना शाठी, ओश ठाकुर, अन्वेषा बत्रा, आलोक यादव, ज़ैनब शहजादा, अंशुमान भारद्वाज, रिशिका चौधरी, ख्याति आर्या, अक्षिता यादव, अक्षय करश, शिवम शर्मा, आयांश साहू, राघवेंद्र कश्यप, जयेश साहू, अर्शवीर सिंह चंदेल एवं वीर प्रताप सिंह के नाम रहा।

पुमसे में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक
पुमसे प्रतियोगिता में समीक्षा मिश्रा, आर्या गौरी सिंह एवं अगस्त्य शर्मा ने स्वर्ण, एकता पटेल एवं पहल अग्रवाल ने रजत तथा अवनी शर्मा, श्रीजा सिंह एवं वंदना रात्रे ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष अविनाश बंजारे, सचिव दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष सुयश चन्द्रा, रेफरी कमीशन चेयरमैन एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे, तकनीकी निदेशक स्नेहा बंजारे सहित निर्णायक मंडल और प्राथमिक उपचार टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रखा जाएगा।