कोरबा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस्लामिक जमात कोरबा के तत्वावधान में 19 अगस्त को शहर में कार एवं बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर समाज की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में कर्नाटक और गुजरात से आने वाले धर्मगुरु एवं नातख्वां विशेष रूप से शामिल होंगे।
इस अवसर पर कर्नाटक से कारी शाहिद हुसैन नूरी, गुजरात से सुहैल कादरी फातमी तथा कर्नाटक से गाजी रजा खान को आमंत्रित किया गया है। उनके द्वारा नात-ए-पाक एवं मनकबत पेश की जाएगी।
शाम 4 बजे सीतामढ़ी से निकलेगा जुलूस
इस्लामिक जमात कोरबा के अनुसार जुलूस 19 अगस्त को शाम 4 बजे सीतामढ़ी गौ माता चौक से प्रारंभ होगा।
आयोजन में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी मुस्लिम समाज के लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से समाज में भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















