कोरबा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के साकेत भवन में 15 अगस्त को गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सुबह 7 बजे ध्वजारोहण करेंगी।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया जाएगा। निगम प्रशासन द्वारा समारोह की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
