‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया पौधरोपण
कोरबा।पर्यावरण संरक्षण और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुरुवार को एमपी नगर से रविशंकर नगर मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान नगर पालिक निगम के अधिकारी- कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एमपी नगर से रविशंकर नगर मार्ग पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधरोपण में पार्षद अब्दुल रहमान, उपायुक्त नीरज कौशिक, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, पूर्व पार्षद मनहरण चौहान सहित सुलतान, नंदलाल साहू, हेमंत श्रीवास, राहुल देव श्रीवास, राजेश श्रीवास, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी, अमर सिंह सहित अन्य नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। हरित क्षेत्र बढ़ने से शहर के पर्यावरण में सुधार होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
