नेपाल इंटरनेशनल खो-खो टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-17 टीम ने जीता स्वर्ण पदक, अंडर-19 टीम ने हासिल किया रजत

कोरबा। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल खो-खो टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल, उरगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और कोरबा जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-19 टीम उपविजेता रही और उसे रजत पदक मिला।

नेपाल के पोखरा में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 216 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

आर्यन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों में राहुल मैत्री, जय महंत, भूपेन्द्र कंवर, संगम वीर लहरे, सौरभ बघेल, दुर्गेश पटेल, अभिनव भारती, उत्कर्ष चंद्रा, सियोन तिग्गा, आर्यन कुर्रे, अनिमेश मार्टिन, अक्षय जयताड़े, अनिश राज एवं विवेक प्रधान शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कोच के मार्गदर्शन में मिली सफलता
विद्यालय के कोच सुनील कुमार यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विशेष रूप से अंडर-19 टीम को फाइनल तक पहुंचाने में कोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय परिवार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।